देवदार के 30 स्लीपर बरामद, वन काटू मौके से फरार

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

कुल्लू के जंगलों में वन माफिया ने हरे-भरे पेड़ों को नुक्सान पहुंचाना शुरू कर दिया है। हालांकि गर्मी के दिनों में वन काटू फल एवं सब्जियों के सीजन में व्यस्त होते थे लेकिन इस बार सर्दी से पहले ही सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में वन विभाग ने वन माफिया पर शिकंजा कसना आरंभ कर दिया है।

गत दिनों वन विभाग की टीम खराहल घाटी के सोयल इलाके में गश्त पर थी। इस दौरान वन विभाग की टीम को कुछ लोग देवदार के स्लीपर ठिकाने लगाते दिखे। जब वन विभाग टीम ने लोगों का पीछा किया तो करीब 30 देवदार के स्लीपरों की खेप बरामद हुई लेकिन वन काटू भागने में सफल हो गए। बताया जा रहा है कि देवदार के स्लीपर मिलकियत भूमि पर लगे पेड़ों से निकाले गए हैं।

क्या कहते है अधिकारी

डीएफओ कुल्लू एंजल चौहान ने कहा कि वन विभाग जल्द ही वन काटुओं पर शिकंजा कसेगा। उन्होंने कहा कि वन विभाग के फील्ड स्टाफ ने डैमेज रिपोर्ट काट दी है और छानबीन में जुट गई है। वन माफिया को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...