पैसों से भरा पर्स चुराकर 2 महिलाएं फरार, CCTV में कैद हुई वारदात

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

गगरेट कस्बे में सामान लेने आई एक महिला के बैग से 2 शातिर महिलाएं पर्स चुराकर ले गईं। महिला के पर्स में 15000 रुपए थे। शातिर महिलाएं सीसीटीवी कैमरे में भी उक्त महिला के बैग से पर्स निकालते हुए कैद हुई हैं। महिला ने इसकी शिकायत गगरेट पुलिस थाना में भी की है लेकिन अभी तक पर्स चुराने वाली महिलाओं का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

शनिवार को संघनई गांव की सुनीता कुमारी गगरेट कस्बे में कुछ सामान लेने आई थी। संगीता ने पहले पीएनबी से 15000 रुपए निकलवाए और उन्हें पर्स में डालकर अपने बैग में रख लिया। उसके बाद वह कुछ सामान लेने एक दुकान पर चली गई। दुकान पर उसने अपने घर फोन किया और सामान लेकर चली गई।

घर जाकर जब उसने बैग से पर्स गायब देखा तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। वह तत्काल वापस आई और पहले उसने पीएनबी की सीसीटीवी फुटेज देखी और उसके बाद जब दुकान पर जाकर सीसीटीवी फुटेज चैक की तो वहां 2 महिलाएं उसके बैग से पर्स निकालती दिखाई दीं। महिला ने इसकी शिकायत गगरेट पुलिस से की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...