हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलेगा ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण, 50 स्‍कूलों का होगा चयन

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी अब ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण ले सकेंगे। शिक्षा विभाग प्रदेश के 50 स्कूलों में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को शुरू करने जा रहा है। वोकेशनल शिक्षा के तहत यह कार्यक्रम स्कूलों में शुरू किया जाएगा।

समग्र शिक्षा अभियान की तरफ से इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा गया है। मंगलवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के साथ होने होने वाली प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (पीएबी) की बैठक में इस प्रोजेक्ट पर चर्चा होगी। इसके तहत स्कूलों में ड्रोन क्लब बनाए जाएंगे।

बैठक में प्रदेश के 50 स्कूलों में ड्रोन क्लब शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया है। हांलाकि यह कैसे काम करेगा और इसके लिए इंस्ट्रक्टर कौन होंगे, इसकी रूपरेखा मंजूरी मिलने के बाद तैयार की जाएगी। हाल ही में राज्य सरकार ने ड्रोन पालिसी को मंजूर किया है। कांगड़ा के शाहपुर सेंटर से इसकी शुरुआत भी कर दी गई है।

इस नीति के तहत अब कोई भी व्यक्ति किसी भी शादी समारोह या अन्य आयोजन में बिना लाइसेंस के ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। मंगलवार को होने वाली वर्चुअल बैठक में सरकारी स्कूलों में चल रही योजनाओं पर चर्चा होगी। इसमें प्री प्राइमरी और वोकेशनल शिक्षा पर चर्चा होगी।

प्री-वोकेशनल एजुकेशन में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कुशल कारीगरों से भी अवगत करवाना है ताकि उनको पढ़ाई के साथ व्यवहारिक ज्ञान भी मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...