शिमला में छह खिलाड़‍ियों ने लगातार 57 घंटे शतरंज खेलकर बनाया विश्व कीर्तिमान, यह है लक्ष्‍य

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश शतरंज संघ की ओर से शिमला जिले के ठियोग में करवाई प्रतियोगिता में शिमला जिले के छह खिलाडिय़ों ने लगातार 57 घंटे शतरंज खेल कर विश्व कीर्तिमान बनाया है। पिछला रिकार्ड साढ़े 56 घंटे का था। ये खिलाड़ी लगातार 72 घंटे खेल कर कीर्तिमान को नई ऊंचाई तक ले जाने में जुटे हैैं।

प्रदेश शतरंज संघ के कार्यकारी अधिकारी रोमित वर्मा ने बताया कि यह रिकार्ड तोडऩे के लिए रोहडू के हितेश आजाद, विक्की आजाद, ठियोग के तीन खिलाड़ी संजीव वेक्टा ,अक्षय शोष्टा, अनिल शोष्टा और शिमला के दलीप सिंह पिछले 57 घंटे से लगातार शतरंज की बिसात पर चालें दर्ज करवा रहे हैं।

यह उपलब्धि आधिकारिक रूप से दर्ज की गई है। वर्ल्‍ड बुक आफ रिकाड्र्स लंदन के अधिकारी जसबीर सिंह इसकी निगरानी कर रहे हैैं। यह रिकार्ड खेल के तीन विभिन्न प्रारूप बुलेट, बिल्ड्ज और रैपिड में बनाया गया।

इसके लिए संजीव वेक्टा और हितेश आजाद ने 350, अनिल शोष्टा और विक्की आजाद ने 150 और अक्षय शोष्टा और दलीप सिंह के मध्य 600 गेम खेली गई हैं। दुनिया के विभिन्न देशों में इस उपलब्धि का प्रसार लाइव डाट फालो चेस की साइट पर किया गया।

अरुण वर्मा, लोकेंद्र हेट्टा, विकास डोगरा, दलीप सिंह, राकेश खाची, ऋषभ खाची ,रविंद्र नाथ, डा. संजीव अत्री, संदीप शर्मा, अजय शर्मा, रमेश खाची और रोमित वर्मा रिकार्ड के साक्षी बने।

जिला शिमला शतरंज संघ के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, उपाध्यक्ष सुनील ग्रोवर, प्रदेश संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीताराम शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एनएस गुलेरिया ने खिलाडिय़ों और आयोजकों को बधाई दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...