मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इशारो ही इशारों में राजनीतिक विरोधियों पर साधा निशाना

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार 

सीएम जयराम ठाकुर ने राजनीतिक विरोधियों पर इशारों ही इशारों में निशाना साधा है। जयराम ठाकुर का कहना है कि जिस स्थान पर आज सराज पहुंचा है, वहां तक पहुंचने की बहुत से नेता कोशिश कर रहे हैं।

यह बात जयराम ठाकुर ने सोमवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के जंजैहली में तीन दिवसीय पर्यटन उत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले उन्होंने शिकारी देवी के दरबार पर जाकर माथा टेका और आशीर्वाद लिया।

वहीं उन्होंने शिकारी देवी में सफाई अभियान का भी विधिवत रूप से आगाज किया। उपरांत इसके ढीम कटारू में 65 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उदघाटन और शिलान्यास किए।

पर्यटन उत्सव को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में सराज ने विकास के मामलों में एक लंबी छलांग लगाई है।

आज सराज के लोगों को इस बात को समझने की जरूरत है कि जो मान-सम्मान उन्हें मिला है, उसे बरकरार रखना है।

सीएम जैसा दायित्व मिलने के कारण वे सराज को वैसा समय नहीं दे पा रहे, जैसा पहले देते थे, लेकिन आज सराज के हर व्यक्ति को जयराम बनकर घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं का बखान करना होगा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व की सरकारों के समय में सराज में पर्यटन विकास की बातें सिर्फ भाषणों में ही हुआ करती थी। लेकिन मौजूदा सरकार ने धरातल पर विकास कार्य करके यहां के लोगों की मांग को पूरा किया है।

आज शिमला, मनाली, धर्मशाला और डलहौजी के साथ जंजैहली का नाम भी पर्यटन के क्षेत्र में शामिल हुआ है।

उन्होंने बताया कि जंजैहली में सरकार की तरफ से बनाया गया होटल अब क्लब महिंद्रा को दे दिया गया है और एक महीने के अंदर इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

एडीबी के माध्यम से जंजैहली के पर्यटन विकास के लिए बड़ा प्रोजेक्ट मंजूर हुआ है, जिसे क्लब महिंद्रा के साथ जल्द शुरू किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...