बिलासपुर एम्स परिसर में सिक्योरिटी गार्ड व स्थानीय लोगों ने मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन, ये वजह???

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

जनपद के कोठीपुरा में स्थित एम्स के परिसर में सिक्योरिटी गार्ड्स व स्थानीय लोगों ने अपनी मांगों को लेकर गेट बंद कर हड़ताल कर दी। इस दौरान अव्यवस्थाओं का एम्स में आलम पसर गया।

हड़ताल में सिक्योरिटी गार्ड्स व स्थानीय लोग अपनी मांगों को लेकर शामिल हैं। प्रदेश सरकार व एम्स प्रबन्धन के विरुद्ध हड़ताल पर बैठे सिक्योरिटी गार्ड्स व स्थानीय लोगों ने जमकर नारेबाजी की। प्रशासन के हस्तक्षेप के उपरान्त हड़तालियों ने गेट खोला।

हालांकि हड़तालियों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन जारी है। मामले को सुलझाने की दृष्टि से प्रशासन ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों नेताओ को सायंकाल वार्ता के प्रति बुलाया है।

सिक्योरिटी गार्ड्स के एम्स प्रबन्धन पर आरोप लगाया है कि एक-एक करके पूर्व में लगे सिक्योरिटी गार्ड्स को निकालकर बाहरी लोगों को बैक डोर से नौकरी पर लगाया जा रहा है।

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि एम्स प्रबन्धन ने उनकी मूलभूत सुविधाओं का कोई ध्यान नहीं रखा है। प्रदेश सरकार के पास बार-बार आग्रह करने के उपरांत भी उनकी मांगों को अनदेखा किया जाता रहा है। जिसके कारण विवश होकर आज उन्हें हड़ताल पर बैठना पड़ा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...