हिमाचल पुलिस कांस्टेबल की नई परीक्षा तिथि का ऐलान, जुलाई महीने के पहले हफ्ते की इस तारीख को होगी लिखित परीक्षा

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर 

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल की रद्द हुई परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी गई है। हिमाचल पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य में परीक्षा की तारीख 3 जुलाई तय की है।

मुख्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में इसकी पुष्टि की गई है। इससे पहले यह परीक्षा 27 मार्च 2022 को आयोजित हुई थी। लेकिन पेपर लीक प्रकरण की वजह से प्रदेश सरकार ने इसे रद्द कर दिया था।

पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि लिखित परीक्षा का आयोजन दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को जल्द प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 27 मार्च को आयोजित परीक्षा में 75803 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।

बता दें कि प्रदेश पुलिस ने कांस्टेबल के 1 हजार 334 पदों के लिए 27 मार्च को भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। इनमें से 932 पुरुष, 311 महिला कांस्टेबल, 91 पुरुष कांस्टेबल बतौर चालक पदों के लिए 5 अप्रैल 2022 को परिणाम घोषित किया गया था।

लिखित परीक्षा का आयोजन प्रदेश में निर्धारित 81 केंद्रों पर किया गया था। लिखित परीक्षा में कांस्टेबल पुरुष के पदों के लिए 60 हजार से अधिक और कांस्टेबल महिला पदों के लिए 14 हजार से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।

दरअसल पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा से एक दिन पूर्व ही लीक हो गया था। इस पर हिमाचल प्रदेश के थाना गगल जिला कांगड़ा में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस की एसआईटी पेपर लीक करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पेपर लीक मामले में अब तक 121 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें 80 के करीब ऐसे छात्र बताए जा रहे हैं, जिन्हें प्रश्न पत्र दिया गया था।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की है। एक महीना बीत गया, लेकिन अभी तक सीबीआई ने एफआईआर दर्ज नहीं की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...