मैक्‍लोडगंज में अचानक आटो में लग गई आग, चालक ने मुश्किल से बचाई जान

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जसबाल 

पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में रविवार दोपहर के वक्‍त अचानक एक ऑटो में आग लग गई। मैक्लोडगंज में ऑटो स्टैंड में ऑटो अभी सवारियों को उतारकर खड़ा ही किया था कि अचानक उसमें आग लग गई।

ऑटो चालक तुरंत बाहर निकल आया, नहीं तो उसे भी नुकसान हो सकता था। आग इतनी भयानक थी कि पलीार में पूरे ऑटो को आग ने चपेट में ले लिया।

अन्य चालकों ने ऑटो की आग पर काबू पाने का प्रयास किया पर आग बुझा नहीं सके। ऑटो पूरी तरह से जल गया। बताया जा रहा है आग लगने का कारण शार्ट सर्किट था। खैर आग लगने के असल कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

आग लगने के दौरान अन्‍य वाहनों को तुरंत मौके से हटा दिया गया, अन्‍यथा और भी कई वाहन चपेट में आ सकते थे। यह हादसा मैक्‍लोडगंज चौक से कुछ दूरी पर हुआ, जहां पर्यटन सीजन के कारण इन दिनों भारी भीड़ रहती है।

कुछ देर के लिए सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी रुक गई। हालांकि कुछ वाहन चालक जोखिम उठाकर वहां से निकल गए।

उधर, इस संबंध में अभी तक थाना मैक्लोडगंज में कोई भी शिकायत नहीं की गई है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट ही बताया जा रहा है।

मैक्लोडगंज में जब अचानक ऑटो को आग लगी तो वहां मौजूद लोगों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई।

इन दिनों पर्यटकों की आवाजाही भी अधिक है और यहां पर पर्यटकों की भीड़ के साथ-साथ वाहनों की आवाजाही भी ज्‍यादा रहती है।

यह ऑटो अगर कुछ मीटर की दूरी से पहले बीच चौक में ही आग पकड़ता तो बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन आटो ने उस वक्त आग पकड़ी जब चालक ने सवारियों को उतार दिया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...