बाइक सवार को रौंदकर वाहन चालक फरार, 24 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश के पंजाब सीमा के साथ लगते जिला ऊना के धुसाड़ा में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

मौत का शिकार हुआ 24 वर्षीय विकास जसवाल पुत्र मनोज कुमार निवासी अठवां अम्ब का रहने वाला था। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने की है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने हादसे की सूचना मिलने पर मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि शनिवार रात विकास धुसाड़ा की तरफ काम के सिलसिले में गया हुआ था। रात को करीब 12 बजे घर वापस आते समय धुसाड़ा में एक ढाबे के पास कोई अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।

इतने में वाहनों की टक्कर की आवाज सुनकर ढाबे का कर्मचारी मौके पर पहुंचा तो बाइक सवार विकास लहूलुहान अवस्था में सड़क पर गिरा हुआ था।

जिसके चलते ढाबे वालों ने घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एम्बुलेंस सूचना देकर मौके पर बुलाया। लेकिन उसे बचाया न जा सका और एम्बुलेंस कर्मियों ने उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया।

उधर, पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरिक्षण करने के बार हादसे में शामिल अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...