सरकारी स्‍कूल में योग सिखाने के बहाने छात्राओं से अश्‍लील हरकतें करने पर बिफरे अभिभावक

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

जिला सोलन के सुबाथू छावनी क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल में योग सिखाने के बहाने छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले आरोपित शिक्षक के खिलाफ लोगों ने आवाज उठाई है। उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, शनिवार को थाना प्रभारी राकेश राय ने सुबाथू रेस्ट हाउस में पीडि़त छात्राओं व उनके अभिभावकों के बयान दर्ज किए।

अभिभावकों के साथ पहुंचे बीडीसी सदस्य देवेंद्र शर्मा ने मामले को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया और प्रदेश सरकार से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

अभिभावकों ने बताया आरोपित शिक्षक के कारण उनकी बेटियां मानसिक रूप से परेशान हैं।

एक व्यक्ति ने बताया शिक्षक बेटी को योग के बहाने सोलन ले जाने पर जोर डाल रहा था। बच्ची ने अपनी बहन को इसकी जानकारी दी तो उन्हें इसका पता चला।

अभिभावकों ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाया है। इनका कहना है कि जब स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं तो छात्राओं को बिना सीसीटीवी कैमरे वाले कमरे में योग करवाने की अनुमति किसने दी।

इससे साफ होता है कि कहीं न कहीं स्कूल प्रशासन भी इस घटना का जिम्मेदार है।

थाना प्रभारी ने कहा कि मामला दर्ज किया जा चुका है। पुलिस आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों की मदद को आगे आए बच्चे, पानी रखने का लिया संकल्प

हिमखबर डेस्क भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पशु-पक्षियों की मदद...

हिमाचल के इस जिले में तीन दिन ‘ड्राई डे’ घोषित, DC ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क सोलन ज़िला में 26, 28 तथा 30 मई,...

मेडिकल ऑफिसर भर्ती के पर्सलैनिटी टैस्ट 1 जून से, HPPSC ने जारी किए 299 उम्मीदवारों के कॉल लैटर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य एवं...

नशा मुक्ति केंद्र से निकले 3 युवकों समेत 4 की सड़क हादसे में मौत

हिमखबर डेस्क नूरपुर के नागावाड़ी स्थित संजीवनी फाऊंडेशन नशा मुक्ति...