हिमाचल: लोड़ ट्रक का भार नहीं सह पाया पुल, बीच से टूटकर वाहन समेत खड्ड में पहुंचा,चालक गंभीर

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बालीचौकी-सुधराणी से जोड़ने वाला एकमात्र आलिगाड़ पुल (लोहे का) सुबह करीब 11:00 बजे ढह गया। इससे आठ पंचायतों का संपर्क टूट गया है।

हादसा उस वक्त हुआ जब बजरी से लदा मालवाहक वाहन पुल से गुजर रहा था। जैसे ही वाहन पुल के बीच में पहुंचा तो अचानक पुल टूट गया और वाहन नाले में जा गिरा।

सूचना मिलते ही धबेहड़ के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की जानकारी प्रशासन और पुलिस को दी।

आनन-फानन में अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने चालक को वाहन से निकाला और एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बालीचौकी पहुंचाया।

यहां उपचार के बाद उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घायल की पहचान बलदेव (48) पुत्र हरि सिंह निवासी शिवाबदार, पंडोह के रूप में हुई है।

घटना के बाद प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। जर्जर पुल से वाहन गुजारे जा रहे थे। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कई वाहन फंसे

पुल टूटने से आठ पंचायतों का संपर्क कट गया है। इसमें सुधराणी, खूहन, खलिहान, थाट्टा, बूंगजहलगाड, घाट, जुफरकोट सहित जंजैहली उपमंडल की शिवाथाना, चेत पंचायत शामिल है।

कई वाहन और बसें भी पुल के पार फंस गई हैं। नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष महेंद्र राणा ने बताया कि यह पुल 1967-68 में बनाया गया है।

सतीश कुमार, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी बालीचौकी के बोल

छोटे वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग निकाला जा रहा है। इसका काम शुरू कर दिया है।

अरिंदम चौधरी, डीसी मंडी के बोल

मामले की जांच की जाएगी। एसडीएम बालीचौकी से इसकी रिपोर्ट मांगी जाएगी। कोताही पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला में हड़ताल पर गए 40 सफाई कर्मचारियों की सेवाएं खत्म, सीटू ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब...

भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों की मदद को आगे आए बच्चे, पानी रखने का लिया संकल्प

हिमखबर डेस्क भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पशु-पक्षियों की मदद...

हिमाचल के इस जिले में तीन दिन ‘ड्राई डे’ घोषित, DC ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क सोलन ज़िला में 26, 28 तथा 30 मई,...

मेडिकल ऑफिसर भर्ती के पर्सलैनिटी टैस्ट 1 जून से, HPPSC ने जारी किए 299 उम्मीदवारों के कॉल लैटर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य एवं...