मारपीट के दौरान व्यक्ति ने दूसरे की बाजू को दांत से काट कर किया लहूलुहान

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के हरोली थाना के तहत बट्ट खुर्द में एक व्यक्ति से मारपीट हुई है। मारपीट के दौरान एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर दूसरी की बाजू को दांत से काटकर लहूलुहान कर दिया। हमले में घायल व्यक्ति को हरोली अस्पताल में मेडिकल व उपचार करवाया गया।

वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गुरचरण गिरी निवासी बट् खुद ने बताया कि रात्रि 10 बजे बाबा भरथरी मंदिर बट्ट खुर्द के बाहर बैठा था।

इतनी देर में गांव का ही यशपाल शराब के नशे में आया और ईंट व रोड़े फेंकने लगा। इतना ही नहीं यशपाल ने उससे हाथापाई करते हुए बाजू के ऊपर दांत से काट दिया। इससे बाजू पर गहरे जख्म हो गए।

मामले को लेकर गुरचरण ने पुलिस के पास शिकायत दी है। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...