मेहनत का फल : लिटिल फ्लावर स्कूल के 16 मेधावी बच्चों को मिले लैपटाप

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयम

ज्वाली उपमंडल के तहत लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल दुराना में लैपटाप अचीवर्स स्कूल बन गया है। ज्वाली में आयोजित मेधावी लैपटाप छात्र विजेता पुरस्कार वितरण समारोह में लिटिल फ्लाबर स्कूल छाया रहा।

स्कूल ने एक साथ 16 लैपटाप हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बाहरवीं कक्षा से सत्र 2019-20 से अभिषेक राणा ने तथा सत्र 2020-21 से काजल ,हनी भारद्वाज, रुचिका, ने लैपटॉप प्राप्त किए।

साथ ही दसवीं कक्षा के सत्र 2019-20 से अमन, सारिका, नितिन ने व सत्र 2020-21 से मुस्कान, नितिन, कोमल, शुभम, महिमा, पलक, आयुष ,आर्यन, कल्कि ने लैपटॉप प्राप्त किए।

मेधावी बच्चों की इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन सहित समस्त अभिभावकों और बच्चों में खासा उत्साह है। स्कूल प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कहा कि बच्चों व अध्यापकों की मेहनत रंग लाई है। उन्होंने बच्चों सहित अभिवावकों को बधाई दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...