सुबह सवेरे भाली में पैराफिट से टक्कराकर पलटी कार

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयम

पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाली में नर्सरी के नजदीक सुबह सवेरे करीबन 7 बजे एक ऑल्टो कार गाड़ी नंबर एचपी 01 के 7067 सड़क किनारे बने पैराफिट से टक्कराकर पलट गई।

हादसा इतना जोरदार था कि गाड़ी का तेल टैंक फट गया। गाड़ी में चालक व एक सवारी मौजूद थी।

कार चालक संजय ने बताया कि वह सवारी को मनाली से जसुर ले कर जा रहा था, कार में सवार व्यक्ति के घर मे किसी की मृत्यु हो गई थी। वह व्यक्ति वहां जा रहा था व कार को वह व्यक्ति खुद चला रहा था।

इसी बीच कार सड़क से उतर कर पैराफिट से टक्करा गई। स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के साथ कार चालक ओर मौजूद सवारी को बाहर निकाला।

कार में सवार व्यक्ति अपने गंतव्य को चली गई। कार चालक की हालत को देखते हुए स्थानीय लोग हॉस्पिटल ले गए।

मौके पर पुलिस पहुंची व आगामी कार्यवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...