रंजीत बक्शी जनकल्याण सभा अब हर महिला मंडल को भेंट करेंगी सिलाई मशीन

--Advertisement--

Image

ये पहल एकल नारियों और गरीब महिलाओं के उत्थान के लिए 

नूरपर – देवांश राजपूत

नूरपुर विधानसभा की हर पंचायत में लाइब्रेरी खोलने के बाद रंजीत बक्शी जनकल्याण सभा अब हर महिला मंडल को सिलाई मशीन भेंट करेगी।

सभा द्वारा ये पहल एकल नारियों और गरीब महिलाओं के उत्थान के लिए गई है। सभा के अध्यक्ष आईएएस अकिल बक्शी ने शनिवार को इस अभियान की शुरुआत खेल पंचायत से की।

इस बारे अधिक जानकारी देते हुए सभा के अध्यक्ष आईएएस अकिल बक्शी ने बताया कि रंजीत बक्शी जनकल्याण सभा द्वारा हर पंचायत में लाइब्रेरी खोली गई हैं।

इसके अतिरिक्त हर पंचायत में युवा वर्ग को स्पोर्ट्स किट वितरण का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभा द्वारा एक नया अभियान शुरू किया गया है।

जिसके तहत नूरपुर विधानसभा के तहत आते महिला मंडलों को सिलाई मशीन वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं खेल पंचायत की आशा पठानिया ने बताया कि सभा द्वारा शनिवार को इस अभियान की शुरुआत करते हुए सात महिला मंडलों को एक एक सिलाई मशीन भेंट की है जिसके लिए संस्था का आभार व्यक्त करती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...