भलाड स्कूल के पास जंगल में लगी आग पर कड़ी मुशक्कत के बाद पाया काबू

--Advertisement--

Image

भलाड – शिबू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के अधीन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड के स्कूल के पास जंगल में लगी आग।

शनिवार करीब 11बजे जंगल में आग की लपटे स्थानीय ग्रामीणों को उठती दिखाई दी और कुछ ही पलों में आग ने एक भयंकर रूप धारण कर लिया।

आग धीरे धीरे जंगल में फैलती गई। आग की इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचित किया गया।

जिसके तुरंत बाद वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और कड़ी मुशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।

वही दूसरी तरफ कोटला (पारनाला ) के पास जंगल में शुक्रवार रात को भयंकर आग लग गई। जिससे घरों को खतरा पैदा हो गया।

स्थानीय ग्रामीण पूर्व प्रधान योगराज मेहरा, पूर्व प्रधान सतीश कुमार, कोटला पंचायत उप प्रधान मंगल सिंह, जगदीश चंद, मनीष, खुशहाल, रोहित, जीवन कुमार, शिंदा, केवल , अतुल कालू, रोहित पुलिस कर्मचारी वेतन वन विभाग के कर्मचारियों ने रात को जंगल में लगभग 5 घंटे बाद आग पर काबू पाया।

उपप्रधान मंगल सिंह ने बताया कि अगर पंचायत के पास अग्निशमन यंत्र होते तो तत्काल ही आग पर काबू पाया जा सकता था, एवं बहूमूल्य वन संपदा एवं वन्य प्राणी नष्ट नहीं होते।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...