हिमाचल के सरकारी स्कूल में ट्रेनी टीचर ने पीट डाली पूरी क्लास, 22 बच्चे घायल

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्कूली बच्चों को पीटने का मामला सामने आया है. यहां पर एक सरकारी स्कूल में एक बीएड के ट्रैनी टीचर ने सारी क्लास ही पीट डाली.

बच्चों को इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि उनके पीठ-बाजू और शरीर के अन्य भागों पर चोट आई है. फिलहाल, शिक्षा विभाग के अधिकारियों तक मामला पहुंचा है.

जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले में राजकीय माध्यमिक पाठशाला शमशी का यह मामला है. बीएड प्रशिक्षु पर सातवीं कक्षा के बच्चों को पीटने का आरोप है और बच्चों के बाजू व पीठ पर डंडों की चोट के निशान भी हैं.

सातवीं कक्षा की पूरी क्लास के छात्र-छात्राओं की पिटाई की गई है. 22 विद्यार्थियों का स्थानीय तेगूबेहड़ अस्पताल में उपचार किया गया है. मामले का सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या बोले घायल बच्चे

अस्पताल में एक घायल बच्ची ने बताया कि सातवीं क्लास में कुल 30 बच्चे हैं और एक टीचर ने सबको पीटा है. बच्ची ने बताया कि वह शोर-शराबा नहीं कर रहे थे, लेकिन शिक्षक आया और पूरी क्लास पीट डाली.

बच्ची के हाथ में पट्टी बंधी हुई थी और वीडियो में बच्ची पूरी बात बता रही है. इसके अलावा, अन्य बच्चों ने भी टीचर की कारगुजारी बताई है.

बच्ची ने बताया कि स्कूल की ही एक टीचर का बेटा आरोपी बीएड ट्रेनी है. एक और बच्ची ने बताया कि मैथ्स के पीरियड के दौरान टीचर ने पीटा है और सभी को अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है.

बच्चों को अगले दिन यानी शनिवार को स्कूल बुलाया गया है. वीडियो सामने आने पर अब मामले ने तूल पकड़ा है. फिलहाल, पुलिस के पास मामला नहीं पहुंचा है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...