पुलिस ने नहीं पीड़ित ने खुद ही ढूंढ निकाली चोरी हुई स्कूटी, युवक ने बताई पूरी बात

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश के सोलन के ओच्छघाट में कुछ दिनों पहले एक युवक की स्कूटी चोरी हो गई थी, जो अब मिल गई है. स्कूटी चोरी होने की शिकायत पीड़ित ने पुलिस थाने में की थी.

दरअसल युवक को उम्मीद थी कि पुलिस जल्द उसकी स्कूटी खोज निकालेगी. लेकिन पुलिस के भरोसे वह ज्यादा दिन नहीं बैठा और खुद ही स्कूटी की खोजबीन शुरू कर दी. पीड़ित राकेश की मेहनत रंग लाई और उसने अपनी स्कूटी खोज ली.

सोलन के नौणी विश्वविद्यालय के अंदर उसकी चोरी की गई स्कूटी खड़ी हुई थी. जब राकेश वहां से गुजर रहा था तो उसने अपनी स्कूटी पहचान ली.

इस घटना से यह साबित होता है कि किसी शरारती युवक को किसी का डर नहीं था . उसने स्कूटी को ओच्छघाट से चुराया और विश्वविद्यालय के भीतर वह बिना रोक टोक इसे चलाता रहा.

टूटा हुआ था स्कूटी का लॉक

इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए राकेश ने बताया कि उसकी स्कूटी कुछ दिन पहले चोरी हो गई थी, जिसकी शिकायत भी दर्ज करवाई गई .लेकिन उस पर ना के बराबर कार्रवाई हुई.

आज वह किसी काम से नौणी विश्वविद्यालय आया हुआ था. उन्होंने यहां पर अपनी स्कूटी को खड़ा पाया, जिसका लॉक भी टूटा हुआ था.

उन्होंने आसपास अधिकारियों से सीसीटीवी कैमरे के बारे में पूछा तो पाया कि वहां पर कोई भी कैमरा नहीं है, जो कैमरे यहां पर लगे थे वह चल नहीं रहे हैं.

राकेश ने बताया कि यहां तक कि नौणी विश्वविद्यालय के गार्ड भी तैनात रहते हैं और पुलिस चौकी भी पास में है. लेकिन इसके बावजूद भी ऐसा प्रतीत होता है की स्कूटी चोर, बेखौफ होकर यहां पर स्कूटी चला रहा था. अगर यहां पर कैमरे लगे होते तो स्कूटी चोर आज यूं बच नहीं पाता.

महीनों मेहनत के बाद खरीदी थी स्कूटी

राकेश ने बताया कि उसने कई महीने कड़ी मेहनत की थी. इसके बाद ही वह अपनी गाढ़ी कमाई से स्कूटी खरीद सका, लेकिन कोई चोर उसकी स्कूटी को चुरा कर ले गया था.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...