जसवां परागपुर की समस्याओं पर किसी का ध्यान नहीं

--Advertisement--

Image

परागपुर – आशीष कुमार

जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों की ओर किसी का ध्यान नहीं है। ग्रामीण छोटी-बड़ी समस्याओं से आए दिन परेशान होते हैं और मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करते हैं। लेकिन विडबंना है कि न संबंधित विभाग और न स्थानीय जनप्रतिनिधि इस तरफ ध्यान दे रहे हैं। यह बात संजय पराशर ने शुक्रवार को परागपुर क्षेत्र की बणी पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग हर रोज उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाते हैं। वह भी अपनी तरफ से जो संभव हो पाता है, करते हैं। लेकिन अब इन दिक्कतों का हल व्यवस्था परिवर्तन से ही हो पाएगा।

परागपुर में बढ़ रहे प्रदूषण की समस्या स्थानीय वासियों ने उन्हें बताई है और बताया कि इस बारे में उच्च स्तर पर शिकायत भी की गई लेकिन परिणाम शून्य रहा है।

अब यहां कैंसर के मरीज भी सामने आने लगे हैं और इस बीमारी से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। प्रदूषण से परागपुर और बणी के निवासी बेहद परेशान हैं। प्रदूषण क्यों हो रहा है और कौन कर रहा है, इसके लिए प्रशासनिक तंत्र को अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करना होगा।

जसवां-परागपुर के हर क्षेत्र से पानी की समस्या आजकल सामने आ रही है। जलस्त्रोतों में पर्याप्त पानी होने के बावजूद लोगों को बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है।

यह समस्या सिर्फ इसी साल नहीं हुई बल्कि हर वर्ष क्षेत्र के कई इलाकों में ग्रामीणों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ता है। इस समस्या के स्थायी समाधान पर क्यों काम नहीं होता, यह भी बड़ा सवाल है।

संजय पराशर ने कहा कि कई क्षेत्रों में लोगों के संपर्क करने पर वह निजी स्तर पर पानी के टैंकर मुहैया करवा चुके हैं, लेकिन विभाग की तरफ से गंभीर प्रयास होना अभी शेष हैं।

जसवां-परागपुर क्षेत्र में बणी सबसे बड़ी पंचायतों में गिनी जाती है। यहां पर विकास के दावों के अनुरूप काम होता हुआ नहीं दिखा है।

इस पंचायत के दांगड़ा में भी दशकों से चली आ रही समस्याएं ज्यों की त्यों हैं। हालांकि इस गांव के लिए विकास की घोषणाएं होती रही हैं, लेकिन अब योजनाएं कागजों से बाहर निकलकर धरातल पर आनी चाहिए।

संजय पराशर ने शुक्रवार को बणी पंचायत के पांच वार्ड में 220 से ज्यादा परिवारों से मुलाकात करके स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

पराशर इस पंचायत के शिव मंदिर में रविवार को महायज्ञ करवाने जा रहे हैं। 12 जून को ही पंचायत में संजय द्वारा इंग्लिश लर्निंग सेंटर खोला जाएगा और रात्रि जागरण का आयोजन भी किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...