हिमाचल में यहां पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर रिजल्ट पर लगी रोक, यह है वजह

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

उपमंडल करसोग में प्रारंभिक शिक्षा खंड करसोग-2 के तहत विभिन्न स्कूलों के लिए हुए पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर के रिजल्ट पर फिलहाल रोक लग गई है।

प्रशासन ने स्कूलों में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर के भरे जा रहे पदों को लेकर मिली शिकायतों के बाद साक्षात्कार का परिणाम रोक दिया है। इस बारे में संबंधित विभागों को जांच करने के भी आदेश जारी किए गए हैं। अब जांच पूरी होने के बाद ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

प्रारंभिक शिक्षा खंड करसोग टू के तहत 69 स्कूलों में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती होनी है। इसके लिए इंटरव्यू की प्रकिया भी पूर्ण हो चुकी है, लेकिन इस बीच कुछ उम्मीदवारों ने सही जानकारी न देकर गलत तरीके से दस्तावेज तैयार करने का आरोप लगाया है। जिस पर उम्मीदवारों ने कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

प्रशासन को इस बारे में विभिन्न स्कूलों से करीब 25 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। जिस पर एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने संबंधित विभागों को जांच करने के आदेश जारी कर दिए हैं, ताकि पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर की चयन प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ पूरा किया जा सके। इससे पहले प्रारंभिक शिक्षा खंड करसोग वन के तहत विभिन्न स्कूलों के लिए हुए इंटरव्यू का परिणाम घोषित किया जा चुका है।

क्या कहते हैं अधिकारी

एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर का कहना है कि करसोग ब्लाक दो में करीब 70 स्कूलों के लिए पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती हो रही है। इसमें करीब 20 से 25 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसमें उम्मीदवारों ने गलत दस्तावेज जमा करने की बात कही है। जितनी भी शिकायतें मिली हैं, हर एक पर जांच की जा रही है। जैसे ही जांच पूरी होती है, उसके आधार पर रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...