प्रतिभा सिंह का मुख्यमंत्री पर पलटवार, कहा – परिवार नहीं कार्यक्षमता देखकर मुझे प्रदेशाध्यक्ष बनाया

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

‘इस बात का गर्व है कि मैं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के परिवार से हूं। कांग्रेस हाईकमान और अध्यक्ष सोनिया गांधी जानती हैं कि मैं तीन बार चुनकर लोकसभा में पहुंची हूं और मेरी कार्यशैली से भी भलीभांति परिचित हैं। सोनिया गांधी ने ही मेरी कार्यक्षमता को देखते हुए मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।’

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के परिवार से होने के नाते आज पूरे प्रदेश में वह घूम रही हैं।

वीरभद्र सिंह की वजह से ही प्रतिभा सिंह को कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस मुखिया बनाया है। इसके जवाब में प्रतिभा सिंह ने यह पलटवार किया।

उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य उनसे पहले विधायक चुने गए हैं और विधायक होने के नाते यह कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में सभी कार्यकर्ताओं में जोश है और इस सिलसिले में बैठकें कार्यकर्ताओं के साथ की जा रही हैं।

AAP पर दागा सवाल

आम आदमी पार्टी (AAP) की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जबसे यह पार्टी पंजाब में सत्ता में आई है लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। मशहूर गायक की सरेआम हत्या कर दी गई और इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

आप का हिमाचल में कोई भी वर्चस्व नहीं है। निर्दलीय विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि इस पर संविधान के अनुसार ही कार्रवाई होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री वही बनता है जिसे हाईकमान और विधायक दल के नेता चुनते हैं

प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर कहा कि सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की उम्मीदें और आकांक्षाएं होती हैं, लेकिन मुख्यमंत्री वही बनता है जिसे हाईकमान और विधायक दल के नेता चुनते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से एकजुट है और सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने विधानसभा क्षेत्र नादौन में पहुंचने पर उनका स्वागत किया है। सब नेता एक साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाएंगे।

सर्किट हाउस में प्रतिभा सिंह ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी, जिला महिला कांग्रेस कमेटी व अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से बातचीत कर पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा जिससे पार्टी और मजबूत होकर आने वाले विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करेगी।

ये रहे मौजूद

विधायक विक्रमादित्य सिंह, कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार, बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता वर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल, जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राकेश रानी, प्रदेश महासचिव जगदीश ठाकुर, प्रदेश बार काउंसिल सदस्य रोहित शर्मा व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...