प्रेमी से मिलने ऊना पहुंची युवती आत्महत्या मामले में युवक व मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा 

प्रेमी से मिलने ऊना पहुंची शिमला की युवती द्वारा ऊना के एक रेस्तरां में जहरीला पदार्थ निगल कर जान देने के मामले को लेकर पुलिस ने हरोली के एक युवक व उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने ये कार्रवाई मृतक युवती की बहन की शिकायत के आधार पर की है। पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के लिए बता दें कि गत दिन शिमला की रहने वाली गुड्डी देवी उर्फ सपना ऊना के हरोली उपमंडल निवासी एक युवक से मिलने के लिए बस स्टैंड एक रेस्तरां में पहुंची थी।

युवक अपनी माता के साथ आया था। जहां पर युवती ने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन युवक व उसकी माता ने शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया, जिस पर युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।

मृतका की बहन का आरोप है कि युवक दो दिन पहले बहन से मिलने बद्दी गया हुआ था, जहां पर शादी की बात को लेकर माता से मिलने की बात कही थी।

ऊना में युवक ने शादी से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं युवक की माता ने बहन को अपशब्द भी कहे।

बहन का कहना है कि मानसिक प्रताड़ना व शादी से इनकार करने से तंग आकर सपना ने जीवन लीला समाप्त कर ली।

एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस संबंध में एक महिला व युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले को लेकर गहन जांच में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...