सिस इंडिया लिमिटेड शाखा शाहतलाई में भरें जाएंगे सुरक्षा गार्ड के 150 पद

--Advertisement--

Image

ऊना, 8 जून – अमित शर्मा

मैसर्ज़ सिस इंडिया लिमिटेड (सुरक्षा एजेंसी) शाखा शाहतलाई में सुरक्षा गार्ड के 150 पद भरे जाएंगे।

यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 13 जून को प्रातः 10.30 बजे लिया जाएगा।

अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा आयु सीमा 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड के पदों के लिए कम से कम 168 सेंटीमीटर हाईट तथा 56 से 95 किलोग्राम वजन का होना अनिवार्य है।

इसके अलावा इन पदों के लिए 13 से 16 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन के साथ-साथ ईपीएफ व ईएसआईसी की सुविधा देय होगी।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...