मार्डन आइटीआइ परागपुर में चार जून को होगा नौकरी के लिए साक्षात्‍कार

--Advertisement--

Image

परागपुर – आशीष कुमार

मार्डन आइटीआइ परागपुर में चार जून को लिवगार्ड बैटरीज़ मुबारिकपुर जिला ऊना की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में आइटीआइ के किसी भी ट्रेड से पास आउट और अपीयरिंग उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।

अपीयरिंग उम्मीदवारों को उनकी फाइनल परीक्षा के बाद कंपनी ज्वाइनिंग देगी और पास आउट उम्मीदवारों को चयनित होने के बाद ज्वाइनिंग देगी।

इस रोजगार मेले में चयनित उम्मीदवारों को 8 घंटे के 9300 रुपये प्रतिमाह के अलावा कंपनी नियमानुसार अन्य सुविधाएं भी देगी। यदि कंपनी ओवरटाइम लगवाती है तो उसके पैसे अलग से मिलेंगे।

आइटीआइ के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि इस रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार 4 जून, 2022 को सुबह 10 बजे माडनआइटीआइ परागपुर अपने सभी सर्टिफिकेट , उनकी फोटोस्टेट कापियों, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट पास बुक, पासपोर्ट साइज फोटो, अपने बायोडाटा और कोरोना वैक्सीनेशन की दोनो डोज के सर्टिफिकेट सहित पहुंच जाएं।

इसकी पुष्टि संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर सुरजीत सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि युवाओं के पास रोजगार का मौका है और वह यहां आकर साक्षात्कार में शामिल होकर रोजगार पा सकते हैं।

यह एक बेहतर मौका है जब युवा घरद्वार में ही साक्षात्कार देने का मौका मिल रहा है। इस लिए इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...