ठठल में हिमाचल एक्‍सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर 19 वर्षीय युवक की मौत

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

ठठल में ट्रेन से कटकर 19 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। अंकित कुमार पुत्र प्रीतम चंद ठठल पंचायत के हलेड़ गांव का रहने वाला था। हादसे की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई और हादसे की जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार अंकित कुमार पक्का परोह में एक सर्विस स्टेशन में मैकेनिक का काम सीख रहा था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह घर से रेलवे लाइन से होते हुए पक्का परोह में काम पर जा रहा था।

इस दौरान ठठल स्कूल के पास वह पीछे से आ रही बरेली से दौलतपुर हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर बुरी तरह से कट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं हादसे की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

उधर, ठठल पंचायत प्रतिनिधि अमन ज्योति ने कहा मृतक युवक परिवार इकलौता बेटा था। मृतक की बहन की भी करीब 10 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।

अब अचानक हादसे में बेटे की मौत हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उन्होंने कहा परिवार की माली हालत भी ठीक नहीं है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार की हालत को देखते हुए इन्हें फौरी राहत देने की मांग उठाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...