तंबाकू वह धीमा जहर है जो व्यक्ति को पल पल मौत की ओर लेकर जाता है

--Advertisement--

Image

भलाड – शिबू ठाकुर

युवा सोच पूर्व स्वयंसेवी युवा सेवा एवं खेल विभाग हिमाचल प्रदेश सरकार नितिश कुमार ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर अपने विचार रखते हुए इस दिन के बारे में बताते हुए कहा कि पूरी दुनिया में हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है।

इस दिन का मकसद तंबाकू के उपयोग से जुड़े खतरे को उजागर करना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन तंबाकू के सेवन से स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल विश्व तंबाकू निषेध दिवस को बढ़ावा देता है और सरकारों को ऐसी नीतियों को लागू करने के लिए प्रोत्साहित करता है जो धूम्रपान और अन्य तंबाकू उत्पादों के उपयोग को कम करने में मदद करती हैं।

WHO के मुताबिक, तंबाकू के सेवन से दुनियाभर में हर साल 80 लाख से ज्यादा लोग मरते हैं। किसी भी तरह के तंबाकू का सेवन करने से फेफड़ों की क्षमता कम हो जाती है और सांस की बीमारियों की गंभीरता बढ़ जाती है।

तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। प्रत्येक वर्ष एक थीम जरूर होता है। इस बार का थीम “पर्यावरण की रक्षा करें” है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...