टांडा मेडिकल कॉलेज से डॉ पंकज कंवर और डॉ रमन ने तंबाकू से होने वाले नुकसान का किया वख्यान

--Advertisement--

Image

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में रसायन विज्ञान विभाग में एक विशेष व्याख्यान का आयोजन कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया ।  इस व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में टांडा मेडिकल कॉलेज से डॉ पंकज कंवर और डॉ रमन चौहान उपस्थित हुए ।

कॉन्फ्रेंस हॉल में पहुंचने पर मुख्य वक्ताओं का प्राचार्य डीएवी महाविद्यालय डॉ बलजीत सिंह पटियाल के द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान करके औपचारिक स्वागत किया गया ।

डॉ पंकज कवर ने इस अवसर पर तंबाकू से होने वाले नुकसान के विषय में विस्तार पूर्वक बताया । उन्होंने कहा कि तंबाकू के प्रयोग से परिवार पर भी असर पड़ता है और पैसे का नुकसान भी होता है । इसके साथ ही डॉ कंवर ने बताया कि सिगरेट बनाने में पानी की बहुत बर्बादी होती है तथा पेड़ों की बर्बादी होती भी है और इससे पर्यावरण को भयंकर नुकसान होता है ।

डॉ रमन चौहान ने अपने वक्तव्य में बताया है कि तंबाकू के प्रयोग से कैंसर जैसे भयानक रोग होते हैं । उन्होंने विशेष रूप से छात्रों को तंबाकू के प्रयोग से दूर रहने का परामर्श दिया ।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने कहा कि छात्रों की यही अवस्था है जहां उन्हें संभलने की आवश्यकता होती है ।

ये रहे मोजुद

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक वर्ग में डॉ नरेश शर्मा, डॉ ऋतु कंबल, डॉ कुलदीप सिंह, डॉ राकेश, प्रो नंदिनी, प्रो चमन सिंह ठाकुर एवं रसायन विभाग स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...