अमन पहलवान ने जीता कलरू छिंज मेला

--Advertisement--

Image

लंज/कांगड़ा – निजी संवाददाता

शाहपुर की विधायिका व प्रदेश सरकार में समाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने कलरू मेले में शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेले हमारी पुरानी सांस्कृति के प्रतीक है। जिससे मेलमिलाप बढ़ता है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, सरवीण चौधरी आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत परगोड़ के कलरू में छिंज मेले के समापन अवसर पर बोल रहीं थीं।

उन्होने कहा कि कलरू पुल का काम पूरा हो गया है। जिसका जल्द लोकार्पण किया जाएगा। उन्होने कहा कि चंगर क्षेत्र में करोडों के काम किए जा रहे है। वहीं सरवीण चौधरी ने कलरू गांव में सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रूपये व मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी को 21 हजार रूपये देने की घोषणा की व अन्य मांगों पर जल्द पूरा करने का भरोसा दिया।

उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विस क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा तथा स्वास्थ्य की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करने के लिए भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

सरवीन ने कहा कि मेलों में खेल प्रतियोगिताओं एवं कुश्तियों के आयोजन से लोगों का मनोरंजन होता है और साथ ही अपनी प्रतिभा दिखाने एवं उभारने के लिए मंच भी मिलता है।

इससे पूर्व कलरू-परगोड़ मेला कमेटी के अध्यक्ष रोशन लाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और मुख्यातिथि को सम्मानित किया तथा मेले की गतिविधियों से सम्बन्धित जानकारी दी।

छोटी माली कुलविंद्र लंज ने करण दीनानगर को हराकर कर कव्जा किया व वडी माली अमन नंदपुर काकी दीनानगर के बीच मुकावला हुआ। जिसमें अमन ने काकी को हराकर वडी माली पर कव्जा किया। विजेता को 5100 रूपये उपविजेता पहलवान को 4100 रूपये देकर सम्मानित किया। वहीं छोटी माली के विजेता पहलवान को 3100 व उपविजेता पहलवान को 2100 देकर सम्मानित किया ।

इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष रोशन लाल, पंचायत प्रधान परगोड हेमराज,महिंद्र सिंह, अश्वनी कुमार,तिलक राज, रधुवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रितम चौधरी, वलवीर ठाकुर,राकेश कुमार मन्नू,सोनू, सिकंदर सिंह,अशोक कुमार,ईश्वर सिंह अशोक कुमार, सिकन्दर सिंह,  सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...