हमीरपुर के कचरा ट्रीटमेंट प्लांट में लगी आग, 80 लाख की मशीनें जलकर खाक

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कल्पेश 

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से आग लगने की बड़ी खबर सामने आई है. नगर परिषद हमीरपुर के कचरा ट्रीटमेंट प्लांट में आग लगने से करीब 80 लाख की मशीनें जलकर राख हो गई.

स्थानीय कर्मचारियों के मुताबिक, कचरे से प्लास्टिक करने वाली टोमल मशीन के साथ लगती बिजली की लाइन पर बंदर चढ़ा था जिस वजह से यहां पर शॉर्ट सर्किट हुआ और कचरे ने आग पकड़ ली।

दगनेड़ी स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में शनिवार दोपहर बाद पौने चार बजे आग लग गई. स्थानीय ग्रमीणों ने प्लांट से आग व धुआं उठता देख दमकल विभाग को इसकी सूचना दी.

नगर परिषद हमीरपुर के कचरा ट्रीटमेंट प्लांट दगनेड़ी में बड़ा अग्निकांड सामने आया है. आग लगने से कचरे समेत 80 लाख के लागत की मशीनें जलकर राख हो गई है.

शनिवार को दोपहर पौने चार बजे के करीब शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी है. स्थानीय कर्मचारियों के मुताबिक, कचरे से प्लास्टिक करने वाली टोमल मशीन के साथ लगती बिजली की लाइन पर बंदर चढ़ा था जिस वजह से यहां पर शॉर्ट सर्किट हुआ और कचरे ने आग पकड़ ली.

यहां के ऊपर से गुजरने वाली थ्री फेज लाइन की चपेट में बंदर के आने से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण चिंगारी नीचे कूड़े पर पड़ गई. इस कारण आग लग गई.

कूड़े में आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया. देखते ही देखते प्लांट की मशीनरी की ओर भी आग पहुंच गई.

इस दौरान यहां तैनात कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई और चार में से दो मशीनों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, जबकि एक बेलिंग और एक ट्रोमल मशीन आग की भेंट चढ़ गई.

वहीं दमकल विभाग, स्थानीय ग्रामीण और नगर परिषद के कर्मचारी देर शाम तक आग पर काबू पाने में लगे रहे. दगनेड़ी स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में शनिवार दोपहर बाद पौने चार बजे आग लग गई. स्थानीय ग्रमीणों ने प्लांट से आग व धुआं उठता देख दमकल विभाग को इसकी सूचना दी.

वहीं दमकल विभाग, स्थानीय ग्रामीण और नगर परिषद के कर्मचारी देर शाम तक आग पर काबू पाने में लगे रहे. दगनेड़ी स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में शनिवार दोपहर बाद पौने चार बजे आग लग गई. स्थानीय ग्रमीणों ने प्लांट से आग व धुआं उठता देख दमकल विभाग को इसकी सूचना दी.

मौके पर दमकल विभाग की टीम ने अगा को बुझाने के प्रयास शुरू किए लेकिन विभाग की एक बड़ी गाड़ी से आग पर काबू नहीं पाया जा सका.

दूसरी गाड़ी देर शाम तक आग बुझाने में जुटी रही और आग पर काबू पाया. इस दौरान कर्मचारियों ने बाल्टियों से भी आग पर काबू पाया.

एनजीटी में नियमों का उल्लंघन करने के चलते नगर परिषद हमीरापुर लंबे समय से विवादो में चल रही है.

वहीं यहां पर आग लगने के कारण शनिवार को स्थानीय ग्रामीणों और एनजीटी में शिकायत करने वाले लोगों ने इस घटना के बारे में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सूचित कर दिया है.

शिकायतकर्ता रीता शास्त्री का कहना है कि यहां पर लगातार नियमों की अनदेखी हो रही है. आग लगने से संपति के साथ पर्यावरण का नुकसान हुआ है.

वहीं जब इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि अग्रिकांड से ट्रीटमेंट प्लांट की मशीनरी, शेड व अन्य उपकरण व सामन जला है.

इससे 80 लाख रुपये के लगभग नुकसान होने की आशंका है. बिजली की थ्री फेज लाइन की चपेट में आए बंदर के कारण यह हादसा हुआ है. उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...