भाजपा नेत्री पर मारपीट करने व जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप, एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

वरशैणी वार्ड से जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा नेत्री रेखा गुलेरिया के खिलाफ भुंतर थाना में एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। भुंतर पुलिस ने भी मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार भुंतर थाना में मणिकर्ण चौक के रहने वाले राम सिंह थापा ने मामला दर्ज करवाया कि रेखा गुलेरिया सुबह 20 लोगों को लेकर उनके घर आई और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

इसके साथ-साथ उन्होंने गाली-गलौच व जाति सूचक शब्द भी कहे और उसके घर के आसपास तोड़फोड़ भी की।

राम सिंह थापा ने कहा कि वे 1985 से लेकर यहां पर रह रहा है और उसने यहां पर 6 बिस्वा भूमि ली है, इसमें से 2 विश्वा भूमि पर मकान का निर्माण किया है और 4 विश्वा भूमि खाली पड़ी हुई है।

राम सिंह थापा ने बताया कि बीते दिनों भी रेखा गुलेरिया ने भुंतर तहसील के कानूनगो के साथ यहां जमीन की निशानदेही करवाई थी और उसके बावजूद भी अब मेरी जमीन को अपनी जमीन बता रहे हैं।

वहीं उन्होंने कुल्लू पुलिस से भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग रखी है और कहा है कि उन्हें जिला परिषद सदस्य से भी जान का खतरा है।

वहीं एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर एट्रोसिटी एक्ट की धारा 3 के तहत भुंतर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...