6 साल के पनव ने हासिल किया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का टाइटल

--Advertisement--

Image

देहरा – आशीष कुमार

कांगड़ा के 6 साल के पनव राजपूत ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में गुणन योग हल करने वाले सबसे युवा का टाइटल हासिल किया है।

पनव ने 6 साल और 5 दिन की उम्र में 140 गुणा योग को 8 मिनट, 25 सैकेंड और 61 मिली सैकेंड में हल किया। यह पनव का दूसरा रिकॉर्ड है।

पिछले वर्ष एक बच्चे द्वारा सुनाई गई अधिकतम संख्या के लिए रिवर्स काऊंटिंग का रिकॉर्ड बनाया था। पनव ने 5 साल, 3 महीने और 10 दिन की उम्र में 2000 से 1 तक की गिनती सुनाई थी।

पनव का रिवर्स काऊंटिंग का रिकॉर्ड एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है।

पनव राजपूत के पिता नेत्र ठाकुर सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में वरिष्ठ प्रबंधक हैं जबकि माता शालू ठाकुर शिक्षिका हैं।

पनव अभी चंडीगढ़ में अपने माता-पिता के साथ रह रहा है और जिला कांगड़ा के डाडासीबा के गांव टिप्परी का निवासी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...