गौशाला में गली-सड़ी हालत में मिला महिला समेत 1 साल के बच्चे का शव

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के पांच किमी दूर स्कोर के बुलाला के पास गोशाला में क्षत-विक्षत हालत में महिला और बच्चे के शव मिले हैं। गोशाला स्कोर-कमांद सड़क से करीब 50 मीटर दूर सुनसान स्थान पर है।

शनिवार देर शाम कुछ लोग वहां से गुजरे तो उन्हें दुर्गंध आई। जब गोशाला में जाकर अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। बुरी तरह से गल चुका महिला का शव गोशाला के नीचे पड़ा था और साथ ही बच्चे का आधा शरीर उससे दूर पड़ा था।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है। रविवार को नेरचौक मेडिकल कालेज में शवों का पोस्टमार्टम होगा। घटना की पुष्टि एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।

पुलिस के अनुसार शव करीब 25 दिन पुराने हैं। मृतक महिला की आयु 25 से 30 साल लग रही है। वहीं, बच्चा करीब एक साल का है। जिसके शव को जानवरों ने नोच खाया है। एक हिस्सा गोशाला में मिला है और दूसरा उससे कुछ दूरी पर।

जहां शव मिले हैं, वहां आसपास कोई आबादी भी नहीं है। गोशाला का भी अरसे से इस्तेमाल नहीं हुआ है। उस रास्ते से बड़ा कम लोगों का आना-जाना होता है।

दोनों की मौत कैसे हुई? क्या दोनों को मारकर कोई वहां छोड़ गया है? पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है। महिला और बच्चे की पहचान अभी पुष्ट नहीं हो सकी है।

एसपी ने कहा कि पुलिस मामले में 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई होगी।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक महिला कुल्लू जिले की है और वह स्कोर में साथ किसी व्यक्ति के पास रह रही थी। मरने वाले दोनों मां बेटा हैं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...