बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से लोग परेशान, डबल इंजन भाजपा सरकार मौन, चुनावों में लेगी जनता बदला- डॉ गुलशन कुमार

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया

बढ़ती महंगाई से लोग बेहद परेशान हैं, लेकिन भाजपा के लोग मौन धारण करके बैठे हुए हैं।

यह बात जिला कांगड़ा कांग्रेस सदस्यता अभियान संयोजक व ज्वाली ब्लॉक कांग्रेस बरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ गुलशन कुमार ने नगरोटा सूरियां में कही।

उन्होंने कहा कि बड़ी हैरानी का विषय है कि जब भाजपा विपक्ष में होती है तो छोटी-छोटी बातों पर खूब शोर करती है, लेकिन अब इतनी मंहगाई हो गई है कि मंहगाई के खिलाफ एक शब्द बोलने के लिए भी मानों कि उनके होंठ सील गए लगते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के साढ़े चार साल के शासनकाल में पूरे प्रदेश में मंहगाई के साथ साथ कथित अवैध खनन व नशे के काम में तेजी का बोलबाला है, जिससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है व अविभावक बेहद चिंतित है।

उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि जब जब मंहगाई की दरें बढ़ती हैं चाहे वह खाद्य पदार्थ हों, आटा, दाल, सब्जियों की बात हो, रसोई गैस सिलिंडर हो या पैट्रोल-डीजल हो हर तरह मंहगाई अजगर की तरह मुंह फुलाए बैठी है।

जिससे कि आम जनता का जीना दूभर हो चुका है व हैरानी की बात यह है कि सरकार की तरफ से किसी भी तरह की राहत आमजन को नहीं दी गई।

उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा मंहगाई की मार रसोई में प्रयोग होने वाली रोजमर्रा की चीजों पर पड़ी है जिससे ग्रहणियों का बजट चरमरा गया है।

उन्होंने कहा कि जब -जब भी मंहगाई, बेरोजगारी व युवा वर्ग नौकरी के लिए आगे आकर बात करते हैं तो भाजपाई उक्त के प्रति ध्यान भटकाने को लेकर देश में नया मुद्दा लोगों के सामने खड़ा कर देते हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले विस चुनावों में प्रदेश की जनता वोट के रूप में इसका जबाव देकर भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगी व बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...