कूरियर का सामान लेकर जा रही पिकअप खाई में गिरी, चालक की मौत

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

प्रदेश में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं शनिवार सुबह करीब सात बजे नेशनल हाइवे 105 पिजौर-नालागढ़-स्वारघाट पर एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

यह गाड़ी चंडीगढ़ से मंडी कुरियर का सामान लेकर जा रही थी। जब गाड़ी कुंडलू के समीप पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में चालक समेत 2 लोग सवार थे जोकि हादसे में घायल हो गए।

हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायलों को नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान चालक हरीश की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल व्यक्ति नंद लाल उपचाराधीन है।

वहीं हादसे बाद पुलिस चौकी जोघों के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने हादसे में गाड़ी चालक की मौत होने व एक व्यक्ति के घायल होने की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...