चुराह विधायक हंसराज शर्मा के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करके पद से तुरंत हटाया जाएं

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

प्रदेश कांग्रेस ने चुरहा के विधायक हंसराज शर्मा के एक स्कूल में बच्चे को अपमानित करने और एक बच्चे को थपड मारने की कड़ी निदा की है।उन्होंने कहा है कि यह घटना बहुत ही शर्मनाक है।

कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने इस घटना पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री से इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने और उन्हें इस पद से तुरंत हटाने की मांग की है।

उन्होंने कहा है कि हंसराज शर्मा ने अपनी नैतिकता को किनारे रख कर कानून को तोड़ा है इसलिए उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।

नरेश चौहान ने कहा कि हंसराज शर्मा ने किस अधिकार के तहत स्कूली बच्चे को थपड मारा है यह उनसे पूछा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कानून के तहत अब कोई भी अध्यापक किसी भी बच्चे को न तो अपमानित कर सकते है और न ही किसी तरह से उन्हें किसी प्रकार का शारिरिक दंड ही दे सकते है। ऐसे में हंसराज का स्कूल बच्चों के प्रति आचरण बहुत ही निदनीय है जिसे किसी भी स्तर पर सहन नही किया जा सकता।

नरेश चौहान ने कहा है कि एक जन प्रतिनिधि जो उच्च आसन पर बैठा हो उसका इस प्रकार का आचरण पद की गरिमा के बिलकुल ही विपरीत है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी मर्यादा को तोड़ा है इसलिए उन्हें इस पद पर बैठने का अब कोई नैतिक अधिकार नही है।

नरेश चौहान ने मुख्यमंत्री से हंसराज के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए उन्हें इस पद से हटाने की मांग की है।
नरेश चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री का इस घटना पर चुप्पी से साफ है कि वह इस मामले के प्रति संवेदनशील नही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...