घर के पास खेल रही छह साल की मासूम को सांप ने काटा, गंभीर हालत में पीजीआइ रेफर

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

जिला ऊना में बड़ूही गांव की रहने वाली छह वर्षीय बच्ची को सांप ने डस लिया। तबीयत बिगडऩे पर स्वजन ने बिना देर किए उसे स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां पर स्वास्थ्य में सुधार न होने के चलते उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।

गंभीर हालत होने पर बच्ची को ऊना अस्पताल में प्रारंभिक उपचार देने के बाद पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया गया लेकिन स्वजन बच्ची को होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए।

बड़ूही निवासी लेखराज की छह वर्षीय बेटी ज्योति घर के पास मौजूद थी। इसी बीच उसे एक सांप ने काट लिया। हालत बिगडऩे पर उसे स्वजन स्थानीय एक निजी अस्पताल ले गए। वहां स्वास्थ्य सुधार न होने पर उसे क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

यहां से गंभीर हालत होने के बाद उसे पीजीआइ रेफर किया गया। मामले की सूचना के बाद पुलिस भी मामले में जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...