तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक व्यक्ति घायल, ट्रक चालक मौके से हुआ फरार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बिलासपुर बस अड्डा के समीप सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तारी ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है।

घायल को स्थानीय स्वास्थ्य संस्थान उपचार मुहैया करवाया है। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह एक व्यक्ति की कार अधिकतर चलाते हैं। कार मालिक को ड्राइविंग नहीं आती है। शिकायत में कहा है कि सुबह के समय करीब सवा छह बजे चंडीगढ़ के लिए जा रहा था।

वहीं, बिलासपुर बस अड्डा के समीप कबाडि़ए की दुकान से करीब 70 मीटर दूरी पर तेज रफ्तारी ट्रक ने ओवरटेक करते हुए कार को टक्कर मार दी।

वहीं, ट्रक चालक फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक की टक्कर से कार को नुकसान हुआ है। कार सवार को चोटें आई।

उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर राजकुमार ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...