नौकरियों का खुला पिटारा, रोजगार चाहते है तो 25 मई को आए यहां

--Advertisement--

Image

हिमखबर- डेस्क

जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने बताया कि एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड नोएडा द्वारा ट्रेनी आईटी इंजीनियर और एसोसिएट के पदों को भरने के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन नेटकॉम टेक्नोलॉजीज इंस्टीच्यूट, नजदीक श्रीराम इंशयोरेंस, कालेज चौक, बिलासपुर में 25 मई को प्रात: साढ़े दस बजे किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दस जाम दो गणित विषय सहित सत्र 2021 तथा 2022 में 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास होने चाहिए।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में उमीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी, इसमें गुणात्मक तर्क, निबंध लेखन, सामान्य अंग्रेजी आदि के प्रश्न पूछे जाएंगे।

प्रशिक्षण अवधि के दौरान मासिक 10,000 मानदेय दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद चयनित उम्मीदवारों को 2.2 लाख रुपए का सालाना वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 2021 तथा 2022 सत्र में उत्तीर्ण पुरुष अथवा महिला उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों उपरोक्त पते पर 25 मई को सुबह 10:30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए 7018257223 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...