पुलिस ने पकड़ी 20 पेटी बीयर व 16 पेटी अंग्रेजी शराब, चालक गिरफ्तार, कार्रवाई में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

पुलिस थाना तलाई ने अवैध शराब बरामद की है। पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत एक पिकअप गाड़ी से 36 पेटी शराब व बीयर पकडऩे में सफलता हासिल की। पुलिस द्वारा मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई के तहत पुलिस ने गाड़ी समेत अवैध शराब को कब्जे लेकर आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना प्रभारी अमिता चौधरी की अगवाई में कोटधार क्षेत्र में चेकिंग के लिए नाका लगाया था। वहीं, भेड़ी की ओर से तेज रफ्तार से एक पिकअप गाड़ी आई जोकि डूडियां की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने इस पिकअप गाड़ी को रूकने का इशारा किया तो पिकअप गाड़ी का चालक पुलिस को देखकर घबराने लगा।

वहीं, संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने इस पिकअप गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें अवैध शराब की 36 पेटियां पाई गई। पुलिस टीम ने इस दौरान 20 पेटी बीयर, सात पेटी मेक्डवल व्हिस्की, तीन पेटी आफिसर च्वाइस, तीन पेटी मेक्डव्ल रम, दो पेटी मेक्डव्ल व्हिस्की, हाफ एक पेटी मेक्डव्ल रम क्वाटर बरामद हुई। जिसके चलते पुलिस टीम ने कार्रवाई की है।

वहीं, पुलिस उपमंडलाधिकारी अनिल ठाकुर ने कहा कि पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमिता चौधरी, मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुमार ने कोटधार क्षेत्र के टीहरी में नाका लगाकर एक पिकअप गाड़ी से 36 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस शराब माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस नशे से जुड़े लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर भी अवैध शराब कारोबार कर रहा है तो मामले की सूचना पुलिस को दें। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...