आगजनी का कहर: 8 कमरों का दो मंजिला मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

ज़िला के आनी उपमंडल में फनौंटी में एक मकान में आग लग गई है, जिसमें लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आनी उपमंडल की फनौटी पंचायत के फनौटी गांव में दोपहर बाद 8 कमरों का दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया है।

पंचायत के प्रधान दौलत चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मकान उगम राम पुत्र नारायण सिंह, धर्मदास पुत्र परस राम और गोपी चन्द पुत्र नेहर देव का संयुक्त लकड़ी का मकान था।

जिसमें गौशाला, अनाज व सब्जियां आदि रखने के गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जाता था।उन्होंने बताया कि मकान में आग दोपहर बाद लगी। ग्रामीणों की कड़ी मश्क्कत के बाद पशुधन को बचा लिया गया।

इसके अलावा मकान में भण्डार कर रखी जौ, गेहूं, लहसुन आदि फसलें भी जलकर राख हो गई। इस आगजनी में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना को लेकर प्रशासन को सूचित कर दिया गया है।

वहीं तहसीलदार दिलीप शर्मा ने बताया कि प्रशासन की टीम मौके पर जाकर नुकसान का आकलन कर रही है और प्रभावित लोगों को जल्द राहत राशि भी दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली के मंडोल में 45 वर्षीय ग्रामीण का मर्डर, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेही...

द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने लगाई छबील, विद्यार्थियों को वितरित किए फल

शाहपुर - नितिश पठानियां रैत स्थित द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में...

जिला रोजगार कार्यालय चम्बा में 1 जुलाई को कैंपस इंटरव्यू, एलआईसी भरेगा 50 पद :- जिला रोजगार अधिकारी

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा...