दर्दनाक हादसा: कार दुर्घटना में महिला की मौत

--Advertisement--

Image

लंज – निजी संवाददाता

पुलिस थाना शाहपुर के तहत 32 मील रानीताल मार्ग पर लपियाना के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार कार में कुल पांच लोग मौजूद थे। जिसमें एक छोटी बच्ची भी थी। घायलों को टांडा अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मृतका की पहचान सुनीता (55)पत्नी कीकर सिंह निवासी नगरेटा पंचायत परगोड़ के रूप में हुई है, जबकि मृतका का पति कीकर सिंह खुद कार चला रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार (नंबर एच.पी. 90 5088) लंज से हारचक्कियां की तरफ जा रही थी। कीकर सिंह अपनी पत्नी सुनीता व परिवार के दो अन्य सदस्य व एक छोटी बच्ची के साथ देहरा के नजदीक संस्कार में गए हुए थे तथा घर वापस आ रहे थे।

तभी लपियाना अस्पताल के समीप कार का अचानक टायर फट गया और गाड़़ी ने नियंत्रण खो दिया और कार दीवार से जा टकराई। जिसमें कार में सवार महिला ने दम तोड दिया जबकि घायलों को टांडा अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसा होते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचते ही छानबीन में जुट गई।

थाना प्रभारी शाहपुर के बोल

वहीं पुलिस थाना शाहपुर के थाना प्रभारी त्रिलोचन राजपूत ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि गाड़ी का टायर फटने से हादसा पेश आया है।

जिसमे कार में सवार महिला सुनीता, पत्नी कीकर सिंह निवासी नगरेटा की मौत हो गई है। दुर्घटना का शिकार हुई महिला का शव कल पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...