एचआरटीसी बस के नीचे आने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

शिमला जनपद के चौपाल उपमंडल में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। सूचना मिली है कि खद्दर से चौपाल आ रही HRTC की बस के नीचे आने से सिरमौर के एक व्यक्ति की मौत हो गई।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसा नक्कोड़ा कैंची पर हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर रवाना हो गई है।

पुलिस के मुताबिक घटनास्थल का जायजा लेने के बाद ही कोई सटीक जानकारी दी जा सकती है।

मृतक की पहचान हीरा सिंह (60) गांव नैनीधार जिला सिरमौर के रूप में हुई हैं।

पुलिस मामले में आईपीसी की धारा 304A के तहत कार्रवाई कर सकती है। हादसे में मृतक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...