त्रिलोकपुर के जंगल में इंसानी अवशेष मिलने से सनसनी, ये जाहिर की जा रही है आशंका

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से सटे त्रिलोकपुर इलाके के जंगल में इंसानी अवशेष मिलने से सनसनी है। पुलिस ने इंसानी खोपड़ी, छाती व कुछ अन्य हिस्सों की हड्डियां बरामद की हैं। अवशेषों को कब्जे में लेकर पुलिस ने नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा है।

ऐसा माना जा रहा है कि ये अवशेष त्रिलोकपुर से ही लापता 50 साल के प्रदीप कुमार के हो सकते हैं। वो 15 अक्तूबर 2021 को लापता हो गया था।

पुलिस ने अवशेषों की बरामदगी की जगह से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ पर लटकी रस्सी भी बरामद की है। लिहाजा, पुलिस की जांच इस दिशा में भी चल रही है कि घर से लापता होने के बाद प्रदीप कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली होगी।

इस मामले में पुलिस बेटे व भाई के डीएनए सैंपल लेगी, ताकि इनका मिलान बरामद अवशेषों से किया जा सके।

जानकारों का कहना है कि सैंपल मैच होने की स्थिति में ही पुलिस आधिकारिक तौर पर इस नतीजे पर पहुंचेगी कि ये अवशेष घर से लापता प्रदीप कुमार के ही हैं।

बुधवार शाम को प्रदीप कुमार की पत्नी ने ही अवशेषों के जंगल में होने की सूचना पुलिस को दी थी, जो त्रिलोकपुर मंदिर की पार्किंग के नजदीक डिस्पेंसरी के पीछे जंगल में पड़े हुए थे।

ये भी माना जा रहा है कि गांव के लोगों ने ही इन अवशेषों को देखने के बाद इस बात का अंदाजा लगा लिया कि ये लापता प्रदीप के हो सकते हैं। इसके बाद ही उन्होंने मृतक की पत्नी को सूचना दी होगी।

थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार का कहना है कि मौके से कपड़े बरामद हुए हैं, इसी के आधार पर पत्नी ने शिनाख्त की है। उन्होंने कहा कि पुलिस हरेक पहलू से जांच कर रही है।

फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इंसानी शरीर के कुछ हिस्सों के अवशेष मिले हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...