घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में फ‍िर बढ़ोतरी, हिमाचल में यह है नया दाम

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्यों में आग लगी है। घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 1076 रुपये तक पहुंच गया है। तीन रुपये तक मूल्य बढ़ गया है। धर्मशाला में कमर्शियल गैस का सिलेंडर 2495 रुपये का बिक रहा है।

कुछ दिन पहले ही कमर्शियल गैस के सिलेंडर में 102 रुपये का इजाफा हुआ था। अब घरेलू गैस के सिलेंडर की कीमतों में भी वृद्धि हुई है।

ऐसे में महंगाई ने आम आदमी को निचोड़ कर रख दिया है। तेल कंपनियों ने 13 दिनों बाद ही सिलेंडर के दामों में वृद्धि की थी और अब फिर से इजाफा कर दिया गया है।

बीते सात मई को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में पचास रुपये बढ़ाए जाने के बाद अब एक बार फिर दामों में बढ़ोतरी की गई है। आज घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में तीन रुपये बढ़ा दिए हैं।

घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हुए हैं, जिससे आम आदमी को महंगाई से दो चार होना पड़ रहा है। आम आदमी की समस्या खत्म होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है।

ऐसे में तेल कंपनियों एक बार फिर से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं, जिससे ज्यादातर लोग अपने घरों में सिलेंडर ही नहीं भरवा पा रहे हैं।

कई उपभोक्ताओं ने एक के बजाय दो दो अतिरिक्त सिलेंडर विभाग से ले रखे हैं। लेकिन अब वह सिलेंडर खत्म होने पर ही गैस भरवा पा रहे हैं। अन्य सिलेंडर नहीं भरवा पा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...