80 नौनिहालों की पढ़ाई का जिम्मा एक शिक्षक पर, एक कमरे में चल रही पहली दूसरी तीसरी की कक्षाएं

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

राजकीय प्राथमिक पाठशाला सालोह में एक कमरे में दो कक्षाएं और दूसरे कमरे में तीन कक्षाएं बैठाई गई हैं। एक कमरे में जहां अध्यापक विद्यार्थियों को पढ़ा रहा है वहीं दूसरे कमरे में अध्यापक न होने के कारण बच्चे बिना पढ़ाई के बैठे हुए हैं।

स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या 80 है। यही अध्यापक कक्षाओं में क्रमवार विद्यार्थियों को पढ़ाई करवा रहा है। 12:00 बजे विद्यार्थियों के अभिभावक स्कूल पहुंचना शुरू हो जाते हैं। इसी बीच स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक शुरू होती है जिसमें स्कूल प्रभारी अभिभावकों के साथ स्कूल में अध्यापकों की कमी को लेकर चर्चा करते हैं।

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बिट्टू कुमार स्कूल में एक और अध्यापक की व्यवस्था अपने स्तर पर करने की बात कर रहे हैं। गांव से ही एक प्रशिक्षण हासिल कर चुकी युवती को स्कूल में पढ़ाई करवाने के बारे में विचार-विमर्श हो रहा है। कुल मिलाकर शिक्षकों की कमी का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।

स्कूल में जेबीटी अध्यापकों के तीन पद स्वीकृत हैं लेकिन वर्तमान में एक ही अध्यापक पर 80 विद्यार्थियों की पढ़ाई का जिम्मा है। आलम यह है कि स्कूल में एक ही अध्यापक होने के कारण डाक और अन्य कार्य भी इसी अध्यापक को निपटाने पड़ रहे हैं। नौबत यहां तक आ जाती है कि अगर यह अध्यापक स्कूल के कार्य से कहीं बाहर जाता है तो स्कूल में छुट्टी करनी पड़ती है।

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा सुधीर सहगल का कहना है कि स्कूल में अध्यापकों की कमी के बारे में जानकारी है। कहा कि इसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।

स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष बिट्टू कुमार ने बताया कि स्कूल में अध्यापकों की कमी है। सरकार और विभाग को अवगत करवा चुके हैं। अब स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से ही गांव की प्रशिक्षित युवती को स्कूल में पढ़ाने के बारे में विचार किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...