पिस्तौल लेकर शादी करने की मंशा से लड़की के घर पहुंचा राजस्थान का युवक

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

राजस्थान का एक युवक स्वारघाट थाना क्षेत्र के तहत कुटैहला की एक लड़की से शादी करने के लिए उसे अपने साथ ले जाने की मंशा से उसके घर पहुंच गया।

बात न बनती देख उसने देसी कट्टा (पिस्तौल) निकाल लिया। वह खुद मर जाने या लड़की को मार डालने की बात कहने लगा। लड़की के परिजनों ने किसी तरह उसे समझा-बुझाकर शांत किया। उसके हाथ से पिस्तौल लेने के बाद उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।

उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि कुटैहला की एक लड़की की राजस्थान के पवन नामक युवक के साथ पिछले साल नवंबर माह में ऑनलाइन मोबाइल गेम फ्री फायर खेलते हुए जान-पहचान हुई थी।

दोनों की आपस में बातचीत होती रही। उसके बाद उन्होंने एक-दूसरे से अपने नाम और पता भी साझा किए। मंगलवार की शाम को पवन कुटैहला में लड़की के घर पहुंच गया। वह उसके साथ शादी करने की बात कहते हुए उसे अपने साथ चलने को कहने लगा।

बात न बनते देख उसने देसी कट्टा निकाल लिया और खुद मरने और लड़की को मार डालने की धमकी देने लगा। किसी अनहोनी की आशंका से लड़की के परिजनों ने युवक से बातचीत शुरू करके उसे भरोसे में लेना शुरू किया। समझा-बुझाकर किसी तरह उसके हाथ से पिस्तौल ले लिया।

उसका विश्वास जीतने के लिए पिस्तौल उसी के बैग में डाल दी गई। इसी बीच पुलिस को भी सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान पवन (22) पुत्र प्रकाश सिंह निवासी गांव जटोलीघना जिला भरतपुर राजस्थान के रूप में हुई है।

डीएसपी श्री नयनादेवी जी पूर्णचंद ठुकराल ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...