आप स्वीकारें मेरी शर्तें, करेंगे उनके प्रस्ताव पर विचार: मेजर विजय सिंह मनकोटिया

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगाते हुए, उन्होंने कहा कि जस के तस वह किसी भी सूरत में आप में शामिल नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल खुद उनके पास आएं और उनसे बात करें। इसके साथ ही प्रदेश को लेकर उनके कुछ शर्तें हैं उन्हें स्वीकार करने के बाद ही वह आप के शामिल होने को लेकर विचार करेंगे।

मनकोटिया ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह स्पष्ट करें कि बिंद्रावाला की ओर से जो प्रदेश मुख्यमंत्री को चेतावनी दी जा रही है कि 29 अप्रैल को वह शिमला में बिंड्रावाले का झंडा लहराएंगे। उसको लेकर वह आज दिन तक कोई विरोध क्यों नहीं करते। आज तक केजरीवाल ने ये क्यों नहीं कहा कि ये पन्ने गलत व्यक्ति है।

उन्होंने आराेप लगाया कि आप करती है कि पंजाब में दिल्ली माडल लाएंगे और हिमाचल में भी दिल्ली माडल लागू किया जाएगा, केजरीवाल बताएं कि असल में दिल्ली माडल है क्या। कुछेक लोगों को लाभ देना दिल्ली माडल कहते हैं।

पंजाब की स्थिति यह है कि पंजाब में अब बिजली दे ही नही रहे हैं। दिन में 80 फीसद समय पंजाब में बिजली ही नही आ रही है।

असल में केजरीवाल को पंजाब में एक कटपुतली चाहिए थी तो उनके इशारों पर नाच सके और ऐसा हो भी रहा है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है कि दिल्ली में हो रही आप की बैठकों में भगवंत मान दिखाई ही नहीं दे रहे हैं।

क्या केजरीवाल को ऐसा ही हिमाचल से भी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की भूगोलिक स्थिति अलग है।

सत्येंद्र जैन कहते हैं कि चुनाव जितना हम जानते है तो हमारी क्या जरूरत है। हिमाचल में अगर आपके दिल्ली और पंजाब के लोग ही जिताएंगे। यहां हिमाचल के लोगों को नजर अंदाज किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...