कार-स्कूटी में जोरदार टक्कर, एक सवार की मौके पर ही मौत

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे के तरोट में एक कार और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें स्कूटी चालक 38 वर्षीय सतीश कुमार पुत्र इंदर सिंह निवासी धर्मपुर की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस थाना धनोटू की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले जाया गया है, जहां पर पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि कार और स्कूटी में हुई भिड़ंत में स्कूटी सवार की मौत हो गई। पुलिस मामले के हर पहलू को मद्देनजर रखते हुए जांच करने में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला एथलेटिक्स मीट: पहले दिन कांगड़ा, मंडी और खेलो इंडिया केंद्र के खिलाड़ियों का जलवा

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय...