विधिक साक्षरता शिविर ग्राम पंचायत लाखा मण्डल में किया गया आयोजित

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धर्मशाला द्वारा बौद्धिक सम्पदा अधिकार दिवस के उपलक्ष्य पर ग्राम पंचायत लाखा मण्डल, खण्ड नगरोटा बगवां में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर की अध्यक्षता विजय लक्ष्मी सचिव सीनियर सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धर्मशाला ने की।

उन्होंने साक्षरता दिवस में मौजूद लोगों को बौद्धिक सम्पदा अधिकार दिवस के महत्व, निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत, नालसा मोबाइल ऐप व महिला हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 181 और नालसा (आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाएं) स्कीम, 2015 आदि के बारे में बताया तथा अपनी पंचायत में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया तथा उनसे जुड़ी समस्याओं के बारे में बातचीत की।

इस विधिक साक्षरता शिविर में प्रतिनियुक्त रिसोर्स पर्सन ने उपस्थित लोगों को घरेलू हिंसा, ड्रग एबूयज, मोटर व्हीकल एक्ट तथा उपभोक्ता संरक्षण के बारे में अवगत करवाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला एथलेटिक्स मीट: पहले दिन कांगड़ा, मंडी और खेलो इंडिया केंद्र के खिलाड़ियों का जलवा

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय...