दर्दनाक हादसा : शादी से घर लौट रहे लोगो की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, महिला समेत दो की मौत ,एक घायल

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

राजधानी शिमला के अंतर्गत आते कोटखाई तहसील के क्यारवी पंचायत में पड़ते बगाल के पास शेलापानी नामक जगह में हुआ है।

जानकारी के अनुसार रात के वक्त एक फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा समाई। हादसे के वक्त कार में एक महिला समेत कुल तीन लोग सवार थे। इनमें से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ बताया जा रहा है।

हादसा रात के वक्त 11:20 बजे के आसपास पेश आया। जानकारी के अनुसार ये सभी लोग एक शादी समारोह में सम्मलित होने के बाद वापस अपने घर को लौट रहे थे, इसी बीच ये हादसा हो गया।

मृतकों की पहचान नरेंद्र पूनटा (56 साल) व राधा देवी (59 ) के रूप में हुई है। हादसे का शिकार हुए ये सभी लोग क्यारवी पंचायत के तहत गांव बगाल के निवासी बताए जा रहे हैं।

जबकि हादसे में घायल हुए पदम सिंह पप्पा (60) का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगामी इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया।

वहीं, हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...